19 मार्च के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे भाजपा नगरसेवक कमलेश यादव (s n yadav) yadu yadav kosh
मुम्बई। यादव समाज की पारिवारिक परिचय पत्रिका यदु यादव कोश का 18वां विमोचन व सम्मान समारोह 19 मार्च रविवार को 3 बजे से वेलफेयर सेंटर नगरसेवक (kamalesh yadav) कमलेश यादव कार्यालय के बगल में, धानुकर वाडी मेट्रो स्टेशन के पास, न्यू लिंक रोड, कांदीवली (प) मुंबई में होगा। पत्रिका के संपादक एस एन यादव ने बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगरसेवक कमलेश यादव करेंगे जबकि पूर्व रॉ अधिकारी आर के यादव मुख्य अतिथि होंगे। अतिथि के तौर पर पूर्व नगरसेवक अजय यादव भिवंडी, नगरसेवक पंकज यादव, नगरसेविका सुनीता यादव, पूर्व नगरसेविका डॉ अजंता यादव,(dr ajanta yadav) उद्योगपति राम उजागिर यादव, पूर्व सहायक आयकर आयुक्त जगपति यादव, विजय यादव, आर एन यादव, डॉ के एस यादव, शिवसेना नेता अजय यादव आदि उपस्थित रहेंगे।
Comments